फोर्ब्स की TOP 12 एशिया की ताकतवर बिजनेसवुमन सूची में ईशा अंबानी, जानिए अंबानी परिवार कि नयी पीढ़ी के बारे में


TOP 12 एशिया की ताकतवर बिजनेसवुमन- हाल ही में जारी फोर्ब्स पत्रिका की एशिया की 12 'प्रभावशाली महिला कारोबारियों' की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी की पुत्री ईशा अंबानी को शामिल किया है। 23 वर्षीय ईशा अंबानी रिलायंस जियो इन्फोकॉम और रिलायंस रिटेल वेंचर की निदेशक हैं। एशिया की पावरफुल बिजनेसवुमन की लिस्ट में ईशा को पांचवा स्थान मिला है। इनके अलावा इस सूची में वीआईपी इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दिलीप पीरामल की बेटी राधिका पीरामल को भी इस सूची में शामिल किया है।
सबसे प्रभावशाली भारतीय महिलाओं में फोर्ब्स ने इन्हें भी दी जगह

फोर्ब्स कि सबसे प्रभावशाली भारतीय महिलाओं की लिस्ट। 
1. अरुंधति भट्टाचार्य (एसबीआई)
2. चंदा कोचर (आईसीआईसीआई बैंक)
3. अखिला श्रीनिवासन (श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस)
4. किरण मजूमदार शॉ (बायोकाॅन)
5. शिखा शर्मा (एक्सिस बैंक)
6. उषा सांगवान (एलआईसी)

पिता के नक़्शे कदम पर चली और बिज़नेस संभाला 
ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी से 2013 में साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में मैकंजी ऐंड कंपनी के न्यूयॉर्क दफ्तर में कारोबार विश्लेषक के तौर पर काम करना शुरू किया था। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में अपने भाई आकाश के साथ रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।
ईशा पहली बार 16 साल की उम्र में चर्चा में आई थीं, जब फोर्ब्स ने उन्हें विश्व के सबसे युवा अरबपति उत्तराधिकारियों की सूची में दूसरे स्थान पर रखा था।

अंबानी परिवार की नयी पीढ़ी पिता के नक्शे कदम पर 
मुकेश अंबानी ने 1981 में 24 साल की उम्र में कंपनी में काम करना शुरू किया था। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए ईशा और आकाश ने भी 24 साल की उम्र में ही कंपनी ज्वाइन की है। पढ़ाई के साथ ही ईशा को खेल में भी रुचि है। स्कूल के दिनों में वो स्टूडेंट काउंसिल की प्रेसिडेंट और फुटबॉल टीम की मेंबर रही हैं। इसके अलावा ईशा एक ट्रेंड पियानो आर्टिस्ट हैं। यंग सेलिब्रिटी होने के बावजूद वो सिंपल, लेकिन ग्लैमरस हैं।

नई पीढ़ी में कौन क्या कर रहा है। 



ईशा अंबानी:मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने हाल ही में येल यूनिवर्सटी से पढ़ाई पूरी की है। अपने भाई आकाश की ही तरह ईशा के भी रिलायंस समूह में 3 करोड़ शेयर हैं।

आकाश अंबानी:आकाश अंबानी और उनके पिता मुकेश अंबानी का लंदन में 44618 करोड़ (7.2 बिलियन डॉलर) का एक कॉन्ट्रैक्‍ट है। आकाश अब पिता के बिजनेस की इस जिम्‍मेदारी को संभालने को तैयार हैं। आपको बता दें कि आकाश के रिलायंस समूह में 3 करोड़ शेयर हैं जो कि करीब 30.9 अरब रुपए के होते हैं।

अनंत अंबानी:अनंत अंबानी भी मुकेश अंबानी के बेटे हैं। अनंत ने अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल से हाई स्‍कूल की पढ़ाई की है। अनंत के रिलायंस समूह में 5 करोड़ शेयर हैं।

अनमोल अंबानी: अनमोल अनिल अंबानी के बेटे हैं और मुकेश अंबानी के भतीजे। 2008 में अनमोल जब 17 साल के थे तब रिलायंस समूह में उनके 17 करोड़ शेयर थे। अनिल अंबानी के बड़े बेटे अंशुल ने पॉलिमर का बिजनेस ज्‍वाइन किया है। बता दें कि अंशुल की गिनती देश के टॉप यंग अरबपतियों में होती है।