घर बैठे इंटरनेट से कमाई के 8 पॉपुलर तरीके
इंटरनेट मनी: आज के समय में पैसा कमाना हर किसी का सपना होता है. पैसा कमाने के लिए नौकरीपेशे वाला इंसान, कारोबारी या फिर बेरोजगार सभी बड़े बड़े सपने देखते है। इसके लिए लोग अलग-अलग तरह से कई सकारात्मक प्रयास भी करते हैं। इन सबके बीच अगर आपके पास थोड़ा फ्री टाइम है और इंटरनेट का थोड़ा बहुत ज्ञान है, तो ऑनलाइन कमाई आपकी आमदनी बढ़ाने का एक शानदार जरिया है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि कमाई घर बैठे भी की जा सकती है।
ये है ऑनलाइन कमाई करने के कुछ पॉपुलर तरीके
1. अपनी बुक पब्लिश करें - अगर आपको लेखन से प्यार है, तो कई साइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं। इन्हीं साइटों में से एक है अमेजन। अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम से यह फीचर चलाती है। इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है। इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है। साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी के लिए https://kdp.amazon.com/ पर क्लिक करें। इस पर आप अपना अकाउंट भी बनाकर रेगुलर मेम्बर बन सकते हैं। |
|---|
|
2. खूबसूरत फोटो बेचकर बनाए पैसे- फोटो स्टॉक रखने वाली वेबसाइट भी आपके ऑनलाइन कमाई का जरिया बन सकती है। दुनिया भर में www.shutterstock.com , www.shutterpoint.com और www.istockphoto.com जैसी कई वेबसाइट फोटो खरीदकर उसका भुगतान करती हैं। इसमें साइट के मेंबर को अपनी फोटो को साइट पर सब्मिट करना होता है। फिर उसके बाद साइट की पॉलिसी के अनुसार आप 15 से 85 फीसदी तक रॉयल्टी पा सकते हैं। |
|
3. गूगल एडसेंस के विज्ञापन द्वारा - गूगल एड सेंस के जरिए आप ब्लॉग पर विज्ञापन भी लगा सकते हैं, जिससे कुछ कमाई का जरिया बन सकता है। गूगल की सेवा adsense के द्वारा दिए जा रहे विज्ञापन को अपने ब्लॉग पर लगायें। यह आपको हर उस क्लिक के लिए भुगतान करेगा जो आपके ब्लॉग पर दिखाए गए विज्ञापन पर होगा। Google adsense आपको कई तरह के विज्ञापन देता है जैसे वीडियो, चित्र, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि। आप इनमे से अपने लिए बेहतर विज्ञापन चुने और अपने ब्लॉग पर लगायें। |
|
4. इंटरनेट से ऑनलाइन वर्क- ऑनलाइन वर्क को लेकर जालसाजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ये जालसाज पैसे देने का वादा कर ऑनलाइन काम तो करा लेते हैं, लेकिन पैसे नहीं देते हैं। ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आपको ऑनलाइन वर्क करके कमाई करन बता रह है। www.odesk.com और www.elance.com जैसी साइट ऑनलाइन कमाई के मामले में दुनिया भर में फेमस साइटों में भी शामिल है। इन दोनों साइटों में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को साइट के लिए यूजफुल साबित करना होता है। एक बार रजिस्टर होने के बाद आप साइट अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रेक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है। काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है। दुनिया भर में कई वेबसाइट ऐसा करती हैं। |
|
5. ई-ट्यूटर बनकर कमाई - ई-ट्यूटर भी ऑनलाइन कमाई के चर्चित तरीकों में से एक है। कई वेबसाइट अलग-अलग विषयों को लेकर लोगों से पेड ई-टच्यूटर की सुविधा लेती हैं। इनमें www.tutorvista.com और www.2tion.net जैसी साइटें प्रमुख हैं। यूजर ऐसी ही साइटों पर खुद को रजिस्टर कर चंद घंटे पढ़ाकर मोटी कमाई कर सकता है। |
| 6. बायसेल एड मार्केटिंग- यह भी एक ऑनलाइन मार्केटिंग का जरिया है। इसके जरिए सीधे विज्ञापन बेचे जा सकते हैं। आपके ब्लॉग को दिए गए विज्ञापन के एवज में यह अपनी कमीशन लेते हैं। इसके विज्ञापनदाता से आपका सीधा संपर्क नहीं होता। |
| 7. पेड रिव्यू for product- सॉफ्टवेयर या अन्य उत्पादों के लिए रिव्यू लिखना। अगर लेखन में आपकी क्षमता जबरदस्त है तो इसके जरिए आप कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा इंफोलिंक भी एक माध्यम है। |
| 8. यू ट्यूब वीडियो से कमाई - यू ट्यूब अब आपके ओरिजनल वीडियो को ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूट कर, उससे होने वाली कमाई में आपको हिस्सा देने जा रही है। यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने के लिए यूजर्स को सबसे पहले www.youtube.com/creators/partner.html पर जाकर यू ट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए एप्लाई करना होगा। यूजर्स को इसी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपने वीडियो अपलोड करना होगा। यू ट्यूब की टेक्निकल कमेटी ऑरीजनलिटी और क्वालिटी का परीक्षण करेगी। इसके बाद वीडियो पर मिलने वाले विज्ञापन का हिस्सा यूजर्स को दिया जाएगा। |




