इन TIPS and TRICKS से बनाइये अपने Facebook Account को सुरक्षित
गैजेट। फेसबुक दुनिया की नंबर वन सोशल नेटवर्किंग साइट है और इसका कारण है की फेसबुक इस्तेमाल करने में बेहद आसान है। इसकी इसी खूबी के कारन आज रोजाना करोड़ों नए यूजर्स इससे जुड़ रहे हैं। हालांकि, सोशल नेटवर्किंग साइट्स का इस्तेमाल काफी आसान और मज़ेदार होता है लेकिन ये आपकी Privacy के लिए उतना ही अनसेफ भी हो सकता है। इसीलिए कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स जो आपकी फेसबुक पर प्राइवेसी बनाए रखने में आपकी मदद करेंगे, ये टिप्स और ट्रिक्स आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।
इन टिप्स और ट्रिक्स को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फेसबुक पेज पर ऊपसे से राइट साइड में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें। इसके बाद 'See More Settings' पर क्लिक करें।
| प्राइवेसी सेटिंग: इसके बाद आपके सामने होगा 'Privacy Settings and Tools'। इसमें सेटिंग्स को बदलकर आप अपने प्रोफाइल को अनचाहे लोगों से छुपा सकते हैं। इसके लिए आपको 'Who can see my future posts?' पर क्लिक करना है इसके बाद 'Only Me' पर क्लिक करें।अपने पुराने पोस्ट को भी आप किसी को नहीं दिखाना चाहते तो उसके लिए आपको 'Limit Past Posts' पर जाकर चेंज कंफर्म करें। इसके बाद आपके पुराने पोस्ट सिर्फ आपके फेसबुक दोस्तों या दोस्तों के दोस्तों को दिखाई देगा। |
|---|
| फ्रेंड रिक्वेस्ट को Control करना : जाने अनजाने लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट ने आपको परेशान कर रखा है तो इसका भी इलाज है। 'Who can send you friend requests' सेटिंग से आपको मदद मिलेगी। इसपर क्लिक करने के बाद आपको 'Everyone' to 'Friends of Friends' में से अपने मन पसंद ऑप्शन पर क्लिक करना है।अगर आपके इनबॉक्स में रोजाना कई सारे अनवॉन्टेड मैसेज आ रहे हैं। तो 'Whose messages do I want filtered into my inbox' पर क्लिक करें। इसमें आपको ये 'Basic' और 'Strict' ये दो ऑप्शन मिलेंगे। यह आपको तय करना है कि आप यहां किस तरह की सेटिंग करना चाहते हैं। |
| Facebook ईमेल Address को सुरक्षित करना : आप अपने फेसबुक इमेल एड्रेस को भी लोगों से छुपा सकते हैं। इसके लिए आपको 'Who can look you up using the email address you provided?' इसके लिए बाद 'Everyone' या 'Friends' पर क्लिक करें।क्या आप चाहते हैं कि आपके प्रोफाइल को अन्य सर्च इंजन भी लिंक कर सकें? अगर नहीं, तो ये सेटिंग आपके लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको 'Do you want other search engines to link to your Timeline?' ऑप्शन पर जाकर 'yes' या 'No' पर क्लिक करना है। |
| अपने मोबाइल नंबर को सुरक्षित करना : आप जिस फोन नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे हाइड रखने के लिए 'Who can look you up using the phone number you provided?' पर जाकर इसे 'Everyone' से हटाकर 'Friends' पर क्लिक करें। |
| टाइमलाइन और टैगिंग Setting : इसके बाद नंबर आता है टाइम लाइन और टैगिंग सेटिंग को बदलने का। कई बार होता यह है कि लोग ऐसे पोस्ट और फोटो में भी आपको टैग कर देते हैं जिसे आप अपने profile या friends को facebook पर नही दिखाना चाहते। इससे बचने के लिए आपको 'Timeline and Tagging Settings' में जाना होगा। ध्यान रहे कि 'Who can post on your timeline', 'Who can see posts you're tagged in on your timeline', 'Who can see what others post to your timeline' और 'When you're tagged in a post, who do you want to add to the audience if they can already see it' इन सभी ऑप्शन पर 'Only Me' करें। |
| फॉलोअर्स के लिए setting : फेसबुक आपके फ्रेंड्स के साथ फॉलोअर्स को भी आपके पोस्ट देखने की अनुमति देता है। अगर अपने पोस्ट सिर्फ फ्रेंड्स को ही दिखाना चाहते हैं तो 'Who can follow me' ऑप्शन पर जाकर 'Everybody' से 'Friends' पर क्लिक करें। |






