भविष्य कि सोच - डिजिटल मनी और मोबाइल बैंकिंग

डिजिटल मुद्रा और इसका उपयोग 
वर्तमान समय Digital चीज़ो का समय है।  अब इसी दिशा में मुद्रा का भी Digitlizaion हो गया है। अब आप अपने पैसो को डिजिटल मनी के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। डिजिटल मनी कागजी मुद्रा से बिल्कुल अलग है और इसमें नकदी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता। डिजिटल मनी आपके कम्प्यूटर या स्मार्टफोन या फिर क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट के जरिए इधर से उधर होता है। यह डिजिटल मनी नकदी में तभी बदलेगा जब कोई एटीएम या ऐसी मशीन का इस्तेमाल करेगा। डिजिटल मनी के ट्रांसफर या रखने-रखाने का काम वित्तीय सेवा कंपनियां करती हैं। वे इस लेन-देन का माध्यम बनती हैं। डिजिटल मनी के इस्तेमाल ने ऑनलाइन बैंकिंग को और भी आसान बना है। इससे आपको हर समय अपने पास  नकदी रखने की जरूरत नहीं होती। इस डिजिटल मनी को आप सीधे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी कर सकते है , इसके लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

मोबाइल बैंकिंग और इसका उपयोग 
मोबाइल बैंकिंग का मतलब है मोबाइल के जरिए बैंकिंग। यानि मोबाइल बैंकिंग में आपका अकाउंट हमेशा आपके साथ-साथ गतिमान रहता है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में मोबाइल बैंकिंग आपकी दिक्कतों को कम करने में मददगार साबित हो रहा है। आप मोबाइल बैंकिंग का लाभ कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में और कभी भी उठा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग आपके मोबाइल के द्वारा एसएमएस या वैप के जरिए ऑपरेट होता है। मोबाइल बैंकिंग का ही एक छोटा सा हिस्सा एसएमएस बैंकिंग है।

बैको द्वारा आजकल ज्यादातर खाताधारी जिन्होंने मोबाइल बैंकिंग या एसएमएस बैंकिंग के विकल्प का आवेदन दिया होता है उन्हें विशेष सुविधा उपलब्द कराती है। जब भी उनके एटीएम या अकाउंट से किसी भी प्रकार का लेन-देन होता है तो  इसकी सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराई जाती है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि आपके अकाउंट में कितनी रकम शेष है और कितना पैसा कहां किस मद में निष्कासित हो रहा है, आपको उसकी पल-पल जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इससे आप अपने पैसो का उपयोग सभी जगह आसानी से कर पायेगे वो  भी बिना बैंक जाए।
   बैंकिंग के जानकारों का मानना है कि मोबाइल बैंकिंग भविष्य में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के सिस्टम कि जगह ले लेगा। एक सर्वे के अनुसार मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वालों में से 85-90 फीसदी क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल में नहीं लाते हैं। यह ठीक-ठीक एटीएम की तरह ही होता है। इसके साथ ही यह इस्तेमाल करने में बेहद सुविधाजनक और सस्ता है। बैंको को भी एटीएम की तुलना में इससे ऑपरेशनल खर्च में कमी आ जाती है। इस सुविधा का इस्तेमाल बिल पेमेंट करने, फंड ट्रांसफर करने और बैलेंस चेक करने आदि में किया जा सकता  है।