व्हाट्सएप्प के नए फीचर्स (अगस्त 2015)

व्हाट्सएप्प ने जुलाई महीने में अपने नए एंड्राइड वर्जन अपडेट में कुछ नए फीचर्स जोड़े है। आपको बता दे की ये सभी नए फीचर्स एंड्राइड के v2.12.194 वर्जन में आपको मिलेंगे। आप भी देखिये कोनसे है वो नए फीचर और क्या फायदा होगा आपको इनसे।  





  • अब आप अपनी व्हाट्सएप चैट को अनरीड कर सकते हैं इसके लिए आपको नया ऑप्शन mark as unread (मार्क-अस अनरीड) का ऑप्शन मिलेगा. जिससे आप मैसेज तो पढ़ लेगें पर वो भेजने वाले को पता नहीं चलेगा की आपने मैसेज पढ़ा है या नहीं।  इसका फायदा ये होगा की आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कभी भी reply कर सकते है। 
  • कस्टम नोटिफिकेशन व्हाट्सएप्प का नया फीचर है। ये फीचर आपको अपनी चैट में आने वाले मीडिया सेटिंग के पास मिलेगा। कस्टम नोटिफिकेशन से आप अपनी चुनी हुई चैट और ग्रुप चैट की नोटिफिकेशन देख सकेंगे। 
  • व्हाट्सएप्प में अब आप म्यूट के अलावा अपनी मैसेज टोन, मैसेज लाइट का समय, वाइब्रेशन, पॉपअप नोटिफिकेशन जैसी सेटिंग कर सकेंगे।
  • व्हाट्सएप्प कालिंग में भी आपको अब कम डेटा खर्च करना पड़ेगा। यानी कम डेटा में ज़्यादा बात। 
  • इनके अलावा वॉट्सऐप गूगल ड्राइव बैकअप और रीस्टोर ऑप्शन भी दोबारा दे रही है. पहले यह ऑप्शन कुछ वक्त के लिए अप्रैल में रिलीज किया गया था और बहुत जल्द ही रिमूव कर दिया गया था

आपको बता दे की वॉट्सऐप का यह वर्जन फिलहाल गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध नहीं है। अगर आप अपने एंड्राइड डिवाइस में अभी इसे डाउनलोड करना चाहते हैं तो  आप APK mirror से इसे अपडेट कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें