जानें कैसे करें अपने गूगल एकाउंट्स को U2F USB सिक्योरिटी Key से सुरक्षित


इंटरनेट फील्ड में जीमेल, माइक्रोसॉफ्ट, वर्डप्रेस और ड्रॉपबॉक्स जैसी वेब सर्विसेज प्रोवाइड करवाने वाली कंपनियों ने एक नया फीचर लांच किया है जिसका नाम 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन है। इस 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन फीचर को बनाने का मुख्य कारन ऑनलाइन एकाउंट्स की सिक्योरिटी लेवल को बढ़ाना है। इसके लिए आपको पहले 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन फीचर को शुरू करना होगा। एक बार इस फीचर को शुरू करने के बाद कोई भी अन्य व्यक्ति आपके ऑनलाइन अकाउंट में लॉग-इन नहीं कर सकता चाहे उसे आपके अकाउंट का असली पासवर्ड भी पता हो। अगर उन्हें आपके अकाउंट में लॉग- इन करना है तो उनके पास आपका मोबाइल या U2F USB सिक्योरिटी Key की होनी चाहिए।

क्या है 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन अकाउंट ?

2-स्टेप ऑथेंटिकेशन अकाउंट में 2 तरह से लॉग-इन  कर सकते है

पहला तरीका :
गूगल के अकाउंट लॉग- इन पेज पर अपना ईमेल ID और पासवर्ड लगाने के बाद login करने के बाद गूगल आपसे वेरिफिकेशन कोड मांगेगा।ये जरुरी वेरिफिकेशन कोड को आप या तो मोबाइल एप्प जैसे की - Authy  या Google Authenticator से जनरेट कर सकते है या फिर अपने मोबाइल पर टेक्स्ट-मैसेज या वॉइस कॉल के रूप में send कर सकते है। ये बताया गया ऑप्शन काम नहीं करेगा अगर आपका मोबाइल फ़ोन जो कि आपके अकाउंट के साथ जुड़ा हुआ है वो कवरेज छेत्र से बाहर हो  ( जैसे की आप विदेश में हो )

दूसरा तरीका :
इसके लिए एक और ऑप्शन है जो 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन वाले ऑनलाइन अकाउंट के लॉग-इन प्रोसेस को कम बोझिल बनाता है। इसमें किसी मोबाइल से वेरिफिकेशन कोड जनरेट करने की जगह आप किसी हार्डवेयर आधारित प्रमाणक जैसे FIDO U2F Security Key को इस्तेमाल कर सकते है जो की आपके कंप्यूटर के USB पोर्ट में लगाया जा सके। इस USB हार्डवेयर को कंप्यूटर से अटैच करते ही आपका अकाउंट लॉग-इन हो जायेगा, आपको किसी भी तरह के वेरिफिकेशन कोड को अपने हाथो से टाइप नही  करना पड़ेगा।

यह ऑप्शन गूगल अकाउंट और गूगल ऍप्स अकाउंट , दोनों में काम करेगा। और इसके लिए आपको मोबाइल की भी जरुरत नहीं पड़ेगी।

FIDO U2F Security Key के बारे में और जानें। 

कैसे काम करेगा गूगल का 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन :
2-स्टेप ऑथेंटिकेशन अकाउंट में लॉग-इन करने का पहले तरीका काफी आसान है जिसमे आपके ईमेल ID और पासवर्ड लगाने के बाद के बाद आपके मोबाइल पर वेरिफिकेशन कोड पहुंच जाता है और इस वेरिफिकेशन कोड को enter करने करने के बाद आप अपने अकाउंट में लॉग-इन हो जाते है।
दूसरा तरीका जो ज़्यादा सुरक्षित है, इसमें एक विशेष हार्डवेयर आधारित प्रमाणक जैसे FIDO U2F Security Key, जो दिखने में एक पेनड्राइव जैसा होता है की जरुरत होती है। बाज़ार में कई तरह के FIDO U2F Security Key उपलब्ध है जिनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। Yubico Key कम कीमत और अच्छी क्वालिटी वाला FIDO U2F Security Key है। इसे ऑनलाइन खरीदने के लिए आप यहाँ क्लिक करे Yubico Key ।
              FIDO U2F Security Key लेने के बाद सबसे पहला स्टेप है अपनी इस USB security key को अपने गूगल अकाउंट के साथ जोड़ना। इसके लिए आपको https://myaccount.google.com/security पर पर जाना होगा। वहाँ Signing in to Google अनुभाग में 2-step verification को सलेक्ट करें। 2-Step Verification में आपको Security Keys का option मिलेगा। Security Keys में Add Security Key को चुने, अब आपको Add Security Key के स्टेप्स दिखेंगे और साथ में Register का बटन दिखाई देगा। Register बटन को Click करे और अपना FIDO U2F Security Key ( Yubico Key) को USB पोर्ट में लगाएं। इसके बाद गूगल अपने आप इस FIDO U2F Security Key ( Yubico Key) को आपके अकाउंट से जोड़ देगा। अकाउंट से जुड़ने पर हरे रंग में Registerd का मैसेज दिखाई देगा। 



एक बार Registerd हो जाने के बाद आप अपनी USB security key से किसी भी दूसरे कंप्यूटर या लैपटॉप से बिना मोबाइल वेरिफिकेशन कोड के अपने गूगल अकाउंट में लॉगिन कर सकते है। आपको केवल गूगल के लॉगिन पेज पर जाकर अपना username और password लगाना है और उसके बाद U2F Security Key को 
USB पोर्ट में लगाना है। U2F Security Key को लगाने के बाद उसमे Lights Blink करेगी, आपको उस लाइट पर एक बार ऊँगली से Press करना है, और आप अपने अकाउंट में लॉगिन हो जाएंगे। इसमें आंतरिक तौर पर  U2F Security Key एक Code को जनरेट करता है और इसे गूगल के सेवेर्स को send कर देता है और आप लॉगिन हो जाते है। 

USB security keys में किसी भी सॉफ्टवेयर की जरुरत नहीं होती और ये Windows, Mac, Chrome OS और Linux computers के साथ आसानी से काम करती है। इसमें किसी भी तरह की बैटरी की जरुरत नहीं होती, ये दिखने में एक साधारण छोटी Pendrive जैसी दिखती है। आप अपने एक से ज़्यादा गूगल अकाउंट भी इस एक Security Key से जोड़ सकते है।

USB Security Keys गूगल अकाउंट के  2-factor authentication को तो आसान बनाता है, लेकिन आप इसे कंप्यूटर या लैपटॉप पर केवल गूगल क्रोम ब्राउज़र पर ही इस्तेमाल कर सकते है। अपने फ़ोन या अन्य ब्राउज़र जैसे Firefox और  Opera में 2-factor authentication से लॉगिन करने के लिए अभी आपको SMS messages, या authenticator app पर ही भरोसा करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें