ट्वीटर पर कैसे करें 140 अक्षर से बड़ा ट्वीट ? जानें
ट्वीटर एक माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट है जिसमे आप एक बार में केवल 140 अक्षर का ही ट्वीट कर सकते है। लेकिन अब एक नई वेबसाइट www.talltweets.com से आप 140 अक्षर से लंबा ट्वीट कर सकते है। आप छोटे निबंध लिख सकते है, वर्ड डॉक्यूमेंट को paste कर सकते है, प्रेस प्रकाशनी और अन्य लंबे टेक्स्ट को भी बिना किसी लिमिट के ट्वीट कर सकते है। इसके अलावा आप पिक्चर पर टेक्स्ट हाईलाइट करके भी ट्वीट कर सकते है।
क्या और कैसे काम करता है talltweets ?
talltweets में आप दो तरह से लम्बे टेक्स्ट को ट्वीट कर सकते है पहला tweetstorms और दूसरा text shots (टेक्स्ट का स्क्रीनशॉट) . tweetstorm फॉर्मेट में आपके लंबे टेक्स्ट को 140 अक्षर के टुकड़ो में तोड़ लिया जाता है और इसके बाद इन्हे एक क्रम में अपने आप ट्वीट कर दिया जाता है।
अगर आप दूसरे तरीके text shots से ट्वीट करते है तो ये app आपके टेक्स्ट को एक Image बना देगी। इस Image में गूगल का Roboto font का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आपके लम्बे टेक्स्ट की Image,या कह सकते है टेक्स्ट का Screenshot बनाया जाता है और इसके बाद इस Image को ट्वीट कर दिया जाता है।
talltweets का इस्तेमाल बॉलीवुड के बिग-बी अमिताभ बच्चन भी करते है। उन्होंने अपने twitter अकाउंट पर ट्वीट करके इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। आप भी देखिये उनका ये ट्वीट।
इन दोनों तरीको से आप 140 अक्षर से बड़ा ट्वीट भी आसानी से ट्वीट कर सकते है।
आप भी देखें कुछ सैंपल tweetshot और tweetstorm ट्वीट जो Talltweets से Send किये गए है। इसके बारे में और जानने के लिए आप ये Video देख सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें